हरियाणा महिला आयोग की सदस्य बनीं सुनीता लोहचव का हुआ सम्मान
गुरुग्राम। हरियाणा महिला आयोग में सदस्य नियुक्त होने पर समाजसेवी सुनीता लोहचव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया की ओर से किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियों ने भाग लिया।
समारोह में एडवोकेट रविन्द्र जैन, अतर सिंह संधू, बाबा अलखनाथ, शालिनी मेहता सहित अनेक सामाजिक एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार एवं सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर सुनीता लोहचव ने कहा कि महिला आयोग में मिली नई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं और अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सुनीता लोहचव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के हितों को और मजबूती मिलेगी।


