पौधारोपण की शपथ दिलाते हुए:- संतोष श्रीपाल शर्मा

 पौधारोपण की शपथ दिलाते हुए:- संतोष श्रीपाल शर्मा 


कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष व समाजसेवी श्रीपाल शर्मा ने बताया आज हमने अपने कंपनी परिसर में वातावरण को सुगंधित व शुद्धिकरण के लिए हवन करवाया और फिर सभी कर्मचारी साथियों को साथ लेकर पौधारोपण की शपथ दिलवाई अपनी जिंदगी में कम से कम एक पौधा लगाने की और प्रधानमंत्री जी के निर्देशानुसार एक पौधा मां के नाम लगाने की सभी को शपथ दिलवाई क्योंकि आप सभी जानते हैं कि पेड़ पौधे हैं तो इस धरती पर मानव प्राणी व जीव जंतु जिंदा है पेड़ पौधे ही हमें ऑक्सीजन देते हैं ऑक्सीजन के बिना हम दो मिनट भी जिंदा नहीं रह सकते ऑक्सीजन से ही हम सभी प्राणी जिंदा है जैसे ही वातावरण में ऑक्सीजन की कमी होगी या फिर हवा अशुद्ध होगी उतना ही हम ज्यादा बीमार होंगे जितनी ज्यादा शुद्ध ऑक्सीजन हमें मिलेगी उतना ही ज्यादा स्वस्थ रहेंगे हर प्राणी स्वस्थ रहेगा!

 दूसरा पहलू यह है कि पेड़ पौधे वातावरण के साथ-साथ धरती के नीचे पानी के लेवल को भी मेंटेन करते हैं जहां पेड़ पौधे ज्यादा होंगे वहां बारिश भी अच्छी होगी और बारिश होगी तो जमीन में पानी जाएगा फिर जमीन के नीचे पानी का लेवल सही रहेगा पेड़ पौधों से हमें लकड़ी, फर्नीचर, ईंधन, मकान,फ्रूट,व देसी जड़ी बूटी, दवाइयां पता नहीं क्या-क्या मिलता है इसलिए हम जहां भी जाएं जिस किसी भी महफिल मीटिंग में जाएं वहां पेड़ पौधों की चर्चा करना जरूरी है एक बात और सभी को समझनी चाहिए कि इंसान को मरते वक्त भी तीन क्विंटल लकड़ी कम से कम चाहिए इसलिए मरने से पहले किसी ने एक पेड़ भी नहीं लगाया तो उसके ऊपर यह सामाजिक भार कर्ज बना रहेगा इसलिए हम सभी से निवेदन करते हैं जैसे ही मौका मिले तुरंत पेड़ लगाने की कोशिश करें इस मौके पर महिला शक्ति मंच की संयोजक सरोज यादव को उपहार के रूप में पौधा देकर सम्मानित किया और सभी ने मिलकर पौधारोपण किया

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال