आज रोटरी क्लब ऑफ़ गुड़गाँव सिविल लाइन्स द्वारा प्राइमरी स्कूल, में बच्चों के लिए कॉपी किताब एव स्टेशनरी वितरण सेवा प्रकल्प का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सुमन दहिया चार्टर प्रेसिडेंट ने इस अवसर पर अपना उदबोधन देते हुए कहा कि सेवा कार्य के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जा जाना चाहिए।इस अवसर पर प्रेसिडेंट सतबीर महलावत ने 750 नोटबुक,380 स्टेशनरी किट,375 डेंटल हाइजीन किट,375 ड्रॉइंग फाइलें,750 चॉकलेट का वितरण किया गया।
इस सेवा प्रकल्प में पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन बी.के. रंजन, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अजय गुलिया, डायरेक्टर रोटेरियन रिया पांडेय, क्लब चेयरमैन रोटेरियन गगन सिंह रोटेरियन अभिनव बंसल (ए.जी.), फर्स्ट लेडी श्रीमती शारदा महलावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी की सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण ने इस सेवा कार्य को और अधिक सार्थक बनाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बोकेन एवं समस्त विद्यालय स्टाफ भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब सिविल लाइंस के सभी सदस्य मिलकर शिक्षा, सेवा और मानवता के इस पावन अभियान को आगे बढ़ाते रहेंगे तथा रोटरी के मूल मंत्र “स्वार्थ से ऊपर सेवा” के लक्ष्य को समाज मे आगे बढ़ाएँगे।
