बिल्डिंग निर्माण मजदूर यूनियन ने गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी का किया गठन, राकेश हुक्मा का पोत्ता जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी


बिल्डिंग निर्माण मजदूर यूनियन ने गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी का किया गठन, राकेश हुक्मा का पोत्ता जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी



गुरुग्राम,

माधव सेवा केंद्र, सेक्टर-17, गुरुग्राम में आज बिल्डिंग निर्माण मजदूर यूनियन द्वारा भव्य प्रमाण-पत्र एवं ज्वाइनिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर भाई-बहन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान संगठन ने गुरुग्राम जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राकेश (हुक्मा का पोत्ता) को गुरुग्राम जिला अध्यक्ष, शहजाद को जिला उपाध्यक्ष तथा राहुल को जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

यह नियुक्तियां संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों राष्ट्रीय महासचिव बादल खान, उपाध्यक्ष आर.के. वर्मा, सचिव गौरव राजपूत तथा सह-सचिव अभिषेक सूरज भान की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुईं। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए मजदूर हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा श्रमिकों की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश (हुक्मा का पोत्ता) ने अपने संबोधन में कहा कि यह पद सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे गुरुग्राम के प्रत्येक मजदूर के अधिकारों की रक्षा, शोषण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष तथा मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य मजदूरों को एकजुट कर उनके सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करना है।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित साथियों द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मजदूर हित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال