डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन ने मंगल पाण्डेय को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
गुड़गांव, : प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारी मंगल पाण्डेय को उनकी जयंती पर याद करते हुए रविवार को लक्ष्मण विहार क्षेत्र में सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संस्था के अध्यक्ष राजेश पटेल का कहना है कि कार्यक्रम में मुख्य रुप से वरिष्ठ समाज सेवी व अन्य शामिल हुए। उन्होंने सामूहिक रुप से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पटेल ने कहा कि मंगल पाण्डेय का जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह ब्रिटिश सेना में भर्ती हो गए थे। उनमें देशप्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी थी। 1857 में मेरठ में उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध देश को आजाद करने के लिए क्रांति का बिगुल बजा दिया था। अंग्रेजी सरकार ने उनके ऊपर काफी जुल्म ढहाए और उनके साथियों को भी काफी प्रताड़ित किया था। अंग्रेज भारतीय सैनिकों से ही मंगल पाण्डेय को प्रताडित कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया था।
साथी सैनिक भी मंगल पाण्डेय का बड़ा सम्मान करते थे, अंत में ब्रिटिश सेना ने 8 अप्रैल को फांसी पर लटका दिया था। उनके इस बलिदान से देश की स्वतंत्रता का आंदोलन देश में शुरु हो गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे क्रांतिकारियों से देशवासियों को शिक्षा लेनी चाहिए। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में संस्था गौरव, मुन्ना अंसारी, आशिया, राहुल राज, राहुल दहिया, दिपक सांगवान, विकास-,( विक्की ) से जुड़े , सदस्य व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
