5 साल से स्लम बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ रहा शुभम् त्यागी फाउंडेशन

 


5 साल से स्लम बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ रहा शुभम् त्यागी फाउंडेशन

शिक्षा, संस्कार और सम्मान के जरिए बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में लगातार प्रयास

गुरुग्राम। समाज के जरूरतमंद और स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सम्मान के साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुभम् त्यागी फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से लगातार कार्य कर रहा है। फाउंडेशन के कार्यकर्ता बस्तियों में पहुंचकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास और बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं।

फाउंडेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें पढ़ाई, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि हर बच्चे को शिक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। इसी सोच के साथ पिछले पांच वर्षों से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

शुभम् त्यागी फाउंडेशन की यह पहल समाज में बदलाव के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का भी प्रयास है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال