कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष व समाजसेवी श्रीपाल शर्मा ने बताया आज हम अपनी कादीपुर एसोसिएशन की तरफ से बिजली की समस्या को लेकर S E श्यामवीर सैनी जी से मिले उनको एक ज्ञापन देकर सभी समस्याओं से अवगत कराया गया और S E साहब ने आश्वासन दिया कि हम आपकी समस्याओं का सौ प्रतिशत समाधान करेंगे इसी संदर्भ में उन्होंने एक्शन साहब को स्पेशल बोला है कि अगले तीन से चार दिन में कादीपुर एस डीओ ऑफिस में मीटिंग रखो और समाधान करो श्रीपाल शर्मा ने बताया कि बिजली लोड तो बढ़ता जा रहा है लेकिन सिस्टम सारा पुराना है इंफ्रास्ट्रक्चर गड़बड़ा गया है इसलिए भारी दिक्कत रहती है बिजली फाल्ट होते रहते हैं कई कई घंटे लाइट नहीं रहती ट्रांसफॉर्मर बिल्कुल जमीन लेवल पर है उनको भी ऊपर उठाना होगा
आज हमारे साथ ज्ञापन देने वालों में महासचिव कल्याण सिंह बढ़ाना, ओम चावला, संजय यादव, कश्मीर सिंह, राजेंद्र, अमित, दिनेश गुप्ता, हरिओम यादव, हेमंत, अभिनव आदि शामिल रहे
