नशा मुक्ति के लिए गुरुग्राम और करनाल में रीइग्नाइट इंडिया ने लगाया कैंप

नशा मुक्ति के लिए गुरुग्राम और करनाल में रीइग्नाइट इंडिया ने लगाया कैंप 


दशहरे के दिन हुई नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत



सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से मिला सहयोग

गुरुग्राम और करनाल के स्कूलों में दशहरा पर्व पर विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से रीइग्नाइट इंडिया फाउंडेशन ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की । 

गुरुग्राम के सेक्टर 4/7  स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं करनाल के भोजी खालसा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मेगा रैली निकाली । कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में बढ़ते जा रहे नशे के चलन पर अंकुश लगाना था । 

संस्था की मुखिया पुष्पा गौड़ ने गुरुग्राम में पैर पसार रहे नशे के मकड़जाल से विद्यार्थियों को अवगत कराया । इस दौरान संस्था के संरक्षक प्रोफेसर लीलमणी गौड़ ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत रहने के साथ साथ मानसिक मजबूती को भी जरूरी बताया । उधर रीइग्नाइट इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारी विनय कौशिक ने करनाल कैम्प के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया । उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इस मुहिम से जुड़ने के लिए आह्वान किया । इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल चौधरी ने अपने संबोधन में इस पहल की तारीफ की और बच्चों में खेल भावना जागृत करने का संदेश दिया । विनय कौशिक ने बताया कि हमे एक एक बच्चे तक पहुंचना है और इस कड़ी को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है । इसके अलावा अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ समय बिताना बेहद जरूरी है । उनके नारे हम सुधरेंगे जग सुधरेगा पर खूब तालियाँ बजी ।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال