द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम में नवनियुक्त प्राचार्या डॉ. मीनू शर्मा का भव्य स्वागत
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम में नवनियुक्त प्राचार्या डॉ. मीनू शर्मा के आगमन पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साह, सम्मान और आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया।
महाविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं टीमों, जिनमें विज्ञान, वाणिज्य, खेल, एनएसएस, अनुशासन समिति सहित अन्य विभाग शामिल रहे, ने डॉ. मीनू शर्मा का पुष्पगुच्छ एवं फूल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की एकजुटता, आपसी सहयोग और सकारात्मक कार्य-संस्कृति की झलक देखने को मिली।
महाविद्यालय काउंसिल की ओर से भी हुआ स्वागत
महाविद्यालय काउंसिल के सदस्यों ने भी डॉ. मीनू शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पद्मश्री. डॉ. सुनील डबास,प्रो मनीषा राणा,प्रोफ सुमन संधू, प्रो. तरुणलता, प्रो. कर्मवीर, प्रो. सुभाष, प्रो. निताशा, प्रो. सुशील सैनी,प्रो राजकुमार शर्मा,प्रो पूनम शर्मा,प्रोफ पूनम कपूर, प्रो अंजना , प्रोफ संगीता शर्मा, प्रो. ज्योति यादव, डॉ. विकासदीप, विजय दहिया, सीमा चौधरी, गोविंद चौहान, अन्नू चौहान, पुनीत, प्रवीण, डॉ. राकेश, राजेश सैहवाग आदि ने महाविद्यालय की ओर से नवनियुक्त प्राचार्या का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्यों, समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर उपस्थित पूर्व प्राचार्य एवं गणमान्य व्यक्ति
डॉ. अशोक दिवाकर जी, डॉ. वीरेंद्र अंतिल जी, डॉ. पुष्पा अंतिल जी, प्रो. सुनीता ढाका जी, प्रो. राजेश कुंडू, प्रो. मुकेश शर्मा, प्रो. राकेश शर्मा जी, प्रो. ललिता, प्रो. मीनाक्षी दलाल, अजय कुमार, प्रो. संदीप यादव, प्रो. टेकचंद, प्रवीण यादव, गजराज सिंह, मंजुल, योगेश त्यागी तथा प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता श्री जगदीश ग्रोवर जी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. मीनू शर्मा को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए।
प्राचार्या डॉ. मीनू शर्मा ने दिया टीमवर्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
इस अवसर पर डॉ. मीनू शर्मा ने महाविद्यालय के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए समर्पण, प्रतिबद्धता, परिश्रम और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखने, शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा महाविद्यालय में सकारात्मक, अनुशासित और बेहतर अध्ययन वातावरण तैयार करने पर विशेष बल दिया। उनके विचारों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामूहिक प्रयास, अनुशासन और संस्थान के सर्वांगीण विकास के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाई दिया।
उन्होंने सभी से मिलकर महाविद्यालय को प्रगति एवं उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मीनू शर्मा के नेतृत्व में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, गुरुग्राम में सहयोग, शैक्षणिक उन्नति और विकास का एक नया अध्याय प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. मीनू शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय शिक्षा, विद्यार्थी कल्याण और संस्थागत विकास के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
