ओम प्रकाश धनखड़ के साथ पदयात्रा में शामिल हुए सर्वप्रिय त्यागी, विधायक मुकेश शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने किए माँ के दर्शन


माँ शीतला के आशीर्वाद से हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए : सर्वप्रिय त्यागी



ओम प्रकाश धनखड़ के साथ पदयात्रा में शामिल हुए सर्वप्रिय त्यागी, विधायक मुकेश शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने किए माँ के दर्शन


सत्य, सदाचार और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है विजयादशमी पर्व : सर्वप्रिय त्यागी


19 अक्टूबर 2026, गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ के निवास स्थान से माँ शीतला माता मंदिर तक आयोजित पदयात्रा में भाजपा गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी शामिल हुए। विधायक मुकेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पदयात्रा में सहभागिता की।


मंदिर पहुँचकर सर्वप्रिय त्यागी ने ओम प्रकाश धनखड़ एवं गुरुग्राम विधानसभा विधायक मुकेश शर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ माँ शीतला के दर्शन किए। विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।


त्यागी ने कहा कि माँ शीतला का पावन धाम हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रमुख केंद्र है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ की कृपा प्रत्येक परिवार पर बनी रहे और हर घर में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो।


समस्त क्षेत्रवासियों को दशहरा एवं विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व हमें मर्यादा, सदाचार एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए हमें समाज में भाईचारा बढ़ाने और जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।


पदयात्रा में प्रदेश मंत्री हरिवंद कोहली, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष महेश चौहान, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, डिप्टी मेयर अनूप सिंह भांभू, जिला सोशल मीडिया प्रमुख राजन चौहान, गाडौली मंडल अध्यक्ष लोकेश कटारिया, मंडल अध्यक्ष रेनू सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रियव्रत कटारिया, पार्षद आशीष गुप्ता, पार्षद विजय परमार, सुशासन प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-प्रमुख मनीष गाडौली, प्रवक्ता सुशीला कटारिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।


 भाजपा गुरुग्राम के जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने बताया कि पदयात्रा में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। माँ शीतला के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, खुशहाली एवं समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण की प्रार्थना की गई।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال