रिद्मिक जिम्नास्टिक्स हरियाणा टीम के चयन ट्रायल संपन्न
सोनीपत, 25 अक्टूबर 2026। हरियाणा जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के एडमिनिस्ट्रेटर के निर्देशन में लिटिल एंजेल्स स्कूल, सोनीपत में रिद्मिक जिम्नास्टिक्स हरियाणा टीम के चयन ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित करवाए गए। ये ट्रायल 17 से 20 नवंबर 2026 तक मोहाली में जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुए।
ट्रायल में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं ग्रुप इवेंट के खिलाड़ियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर श्री सुभाष शर्मा, पूर्व उपनिदेशक; श्री ओमपाल सैनी, लिटिल एंजेल्स स्कूल; श्री राजकुमार राघव, गुरुग्राम; श्री कुलविंदर सिंह एवं श्री बलबीर सिंह, पूर्व जिला खेल अधिकारी; श्रीमती सीमा एवं श्रीमती सोनिया शर्मा, जिम्नास्टिक्स कोच; श्रीमती सपना गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय जज; श्रीमती मेहराज बानो, एडमिनिस्ट्रेटर की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर; तथा श्री नवीन सैनी, जिम्नास्टिक्स कोच सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों एवं कोचों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
हरियाणा टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
