डॉ राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन द्वारा सी.एस. पब्लिक स्कूल में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

डॉ  राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन द्वारा सी.एस. पब्लिक स्कूल में मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

गुरूग्राम:- राम बिहार- सुरत नगर एक निजी स्कूल मे मनाई गई 



राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन द्वारा सी.एस. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

आज  कार्यक्रम के अतिथि  छोटेलाल प्रधान,  रहे है 

छोटेलाल प्रधान ने कहा की

उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था तथा उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ था। उनके जन्मदिवस 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत की स्वतंत्रता के पश्चात 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। इसी महान योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।

इस अवसर पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से एक मजबूत भारत की नींव रखी। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

वहीं, विद्यालय के शिक्षक श्री कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके साहस, अनुशासन, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम से बच्चों को बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है। हमें विद्यार्थियों में बचपन से ही देशभक्ति, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं श्री कुंदन कुमार गुप्ता, सुश्री शमा आलम, श्रीमती पूजा त्रिपाठी, श्रीमती पूनम त्यागी, श्रीमती प्रज्ञा कुमारी, श्रीमती गीता सैनी, श्रीमती नंदिनी मिश्रा, श्रीमती सोनी मिश्रा, श्रीमती सुजाता, सुश्री सोनाली मौर्य, श्रीमती सोनाली ठाकुर, सुश्री दीपा एवं श्रीमती दीप्ति शर्मा की उपस्थिति रही।

रितेश कुमार , मुन्ना अंसारी , धर्मवीर भारती , छोटेलाल आदि गणमान्य उपस्थित हुए

इस अवसर पर विद्यार्थियों मे  नैना, रिया, विपिन, शगुन, साक्षी, सोनाक्षी, निधि, शिरंगी, गुंजन, अनिश, नव्या, राजन, रोशन, सूरज, शालू, शिराम, अंजना, पिहू, रूबी, सनी पाल, अभय एवं विक्रम ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की

कार्यक्रम का समापन सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।  

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال