हरियाणा की माटी, हरियाणा की पहचान… पारंपरिक वेशभूषा में अनु यादव ने मनाया हरियाणा दिवस
गुरुग्राम। हरियाणा दिवस के अवसर पर समाजसेविका अनु यादव पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा में नजर आईं। अपने पारंपरिक पहनावे के माध्यम से उन्होंने हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और अपनी मिट्टी से जुड़े गौरव को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान यहां की पगड़ी, चुनरी, देसी पहनावे, लोकगीतों, रागनियों, रीति-रिवाजों और यहां के लोगों के स्वाभिमान में बसती है। हमारी संस्कृति हमारी विरासत है, जिसे सहेजना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता के साथ आगे बढ़ना जरूरी है, लेकिन अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए।
म्हारा हरियाणा, म्हारी शान… म्हारी संस्कृति, म्हारी पहचान!
अनु यादव ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
