विधायक मुकेश शर्मा व गुरुग्राम की जनता ने रचा इतिहास: श्रीपाल शर्मा
कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा का कहना है कि श्री श्याम परिवार महासंघ के अध्यक्ष ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व गुरुग्राम के लोकप्रिय विधायक मुकेश पहलवान ने आठ फरवरी2026 रविवार को एक नया इतिहास रच दिया बाबा खाटू श्याम पैदल जाने की 31वीं यात्रा शुरू की इस यात्रा ने पुरा गुरुग्राम श्याममय कर दिया हजारों हजार लोग पुरुष, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी बहुत भारी उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए जगह-जगह फूल मालाओं से विधायक जी का बहुत ही मान सम्मान के साथ स्वागत करते रहे ऊपर से हेलीकॉप्टर गुरुग्राम की देव तुल्य जनता पर फूल बरसाता रहा और जगह-जगह जेसीबी लगाकर गुरुग्राम की जनता विधायक मुकेश शर्मा के ऊपर फूलों की बारिश करती रही सभी सडके फूलों से भर गई ऐसी धार्मिक यात्रा पहली बार देखने को मिली लोगों में इतना भारी उत्साह की सभी विधायक मुकेश शर्मा व उनके छोटे भाई काले पहलवान को फूल माला डालने के लिए पसीना बहा रहे थे और इस धार्मिक यात्रा में कई तरह की झांकियां भी देखने को मिली सभी की जूबान पर एक ही बात थी विधायक हो तो मुकेश भाई जैसा, हमेशा अपनी देवतुल्य जनता के बीच में रहते हैं हर जगह पहुंचने की कोशिश करते हैं सभी के सुख-दुख में शामिल रहते हैं जिस प्रकार विधायक जी गुरुग्राम की जनता को अपना परिवार मानते हैं उसी प्रकार गुरुग्राम की जनता भी मुकेश पहलवान को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए एक आवाज पर कंधे से कंधा मिलाते हुए सीना तानकर पूरे जोश के साथ घंटो घंटो खड़े रहते हैं 30 दिसंबर विधायक मुकेश शर्मा के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री की रैली में भी भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे एक महीने बाद ही बाबा खाटू श्याम जाने की पैदल यात्रा ने तो इतिहास ही रच दिया यह हमारा गुरुग्राम की जनता का सौभाग्य है जो एक मजबूत, ईमानदार, मेहनती, परम श्याम भक्त, महादानी, सभी के दिलों में बसने वाला इंसान जो हमें विधायक के रूप में मिला जिसको 36 बिरादरी के लोग अपने परिवार का सदस्य मानते हैं विधायक जी आप इसी प्रकार मेहनत करते रहो आगे बढ़ते रहो परमपिता परमात्मा व बाबा श्याम के आशीर्वाद से आप ऐसे ही फलते रहो आपको आपके पूरे परिवार को व गुरुग्राम की जनता को हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप हमेशा स्वस्थ रहें मस्त रहें आपकी लंबी उम्र हो इसी प्रकार एक पर एक रिकॉर्ड बनाते रहो दोबारा फिर से आप सभी को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाए
