निरवता हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य जॉच शिविर, सैकड़ो लोगों ने कराई जांच

 निरवता हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य जॉच शिविर, सैकड़ो लोगों ने कराई जांच 



गुरुग्राम। रेखा वैष्णव।

निरवता हॉस्पिटल, सेक्टर-88A, हरसरू, गुरुग्राम की ओर से ट्यूलिप ऐस एंड पेटल्स सोसाइटी, सेक्टर-89, गुरुग्राम में एक निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप का सफल आयोजन किया गया।

 इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस निःशुल्क हेल्थ कैंप के दौरान नागरिकों की जनरल कंसल्टेशन, ब्लड प्रेशर (BP),  BMI, ब्लड शुगर (शुगर जाँच) एवं दर्द प्रबंधन (Pain Management) से संबंधित जाँच की गई। बड़ी संख्या में सोसाइटी निवासियों ने शिविर में भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। 

अस्पताल के संचालक डॉक्टर सुमित कुमार ने आस्वस्त किया कि वह सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए न केवल लोगो के स्वाथ्य के प्रीति जागरूक करेंगे बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थय शिवारो का आयोजन करते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगो को अपने स्वस्थ्य के प्रीति उचित जानकारी मिल सके।

इस कार्यक्रम के आयोजन में ट्यूलिप ऐस एंड पेटल्स सोसाइटी के प्रबंधक श्री रामपाल राव ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा की इस प्रकार के जाँच शिविर काफी लाभदायक होते है। साथ ही निरवता अस्पताल गुडगाँव का बहुत आभार व्यक्त किया ।

निरवता हॉस्पिटल की ओर से शिविर में निम्न चिकित्सकों एवं स्टाफ ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं:

डॉ. सुमित कुमार (जनरल मेडिसिन) डॉ. दीपा यादव (स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉ. ऋतु, (फिजियोथेरेपिस्ट),

मनीष कौशिक, नेहा, नम्रता , नवीन कुमार, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال