लायंस क्लब फरीदाबाद लेक सिटी ने राकेश कुमार जग्गी को द्वितीय उप-जिला गवर्नर पद हेतु किया नामित

 लायंस क्लब फरीदाबाद लेक सिटी ने राकेश कुमार जग्गी को द्वितीय उप-जिला गवर्नर पद हेतु किया नामित



फरीदाबाद, रेखा वैष्णव।

लायंस इंटरनेशनल जिला 321-A1 के लिए फरीदाबाद में एक गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब लायंस क्लब फरीदाबाद लेक सिटी ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं समर्पित लायनिस्ट लायन राकेश कुमार जग्गी को वर्ष 2026–27 के लिए द्वितीय उप-जिला गवर्नर (Second Vice District Governor) पद हेतु सर्वसम्मति से नामित किया।

यह निर्णय सेक्टर-12 स्थित हल्दीराम में आयोजित क्लब की विधिवत बैठक में लिया गया, जिसे बाद में सामान्य सभा द्वारा अनुमोदित किया गया। नामांकन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने लायन जग्गी के उत्कृष्ट नेतृत्व, संगठन के प्रति निष्ठा तथा लायंस इंटरनेशनल के सेवा मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

लायन राकेश कुमार जग्गी लंबे समय से सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। जरूरतमंदों की सहायता, सामुदायिक विकास और सेवा कार्यों में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

बैठक की अध्यक्षता लायन बिमल आनंद (अध्यक्ष) ने की, जबकि लायन नरेंद्र कुमार दुडेजा (सचिव) और लायन अनीता बेदी (कोषाध्यक्ष) ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर लायन टी.एस. बेदी, लायन योगिंदर सिंह तेवतिया (जिला सचिव – कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण), लायन अमृत राय तारा, लायन अमृतपाल सिंह, लायन ओ.पी. कंबोज, लायन ब्रिज गुप्ता, लायन यश सुनेजा, लायन दलीप सुनेजा, लायन परमोद सेठी, लायन अरुण दुआ एवं लायन चंदर बावेजा सहित अनेक वरिष्ठ लायंस सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि लायन जग्गी सभी लायनिस्टिक मानकों को पूर्ण करते हैं और इस प्रतिष्ठित पद के लिए पूर्णतः पात्र हैं। उनका यह नामांकन लायंस इंटरनेशनल के सेवा-सिद्धांत “We Serve” की सशक्त अभिव्यक्ति है।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال