युवक ने पत्नी प्रेमी व ससुरालजन के खिलाफ अदालत से दर्ज कराई रिपोर्ट
खेकड़ा। नूरपुर गांव के गौरव ने अपनी पत्नी सपना और उसके परिजनों पर लाखों रुपये के जेवर और 21,500 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। गौरव ने पुलिस कार्रवाई न होने पर कोर्ट में याचिका दायर की थी ।
गौरव के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2025 में घिटोरा गांव की सपना से हुई थी। आरोप है कि 15 जुलाई 2025 को सपना ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे 19 लाख रुपये को निकालकर अपने भाई गगन उर्फ गुड्डू और निवेश व अपने प्रेमी योगा उर्फ मोहित को दे दिए थे।
गौरव ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद 17 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए। गौरव का आरोप है कि 31 जुलाई को सपना, उसके भाई निवेश, गगन और पिता रामकुमार व प्रेमी योगा उर्फ मोहित ,एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर जान से मारने के इरादे से मारपीट व गाली गलौज की।
उन्होंने गौरव पर तलाक देने और 50 लाख रुपये की मांग का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर गौरव ने अधिवक्ता समोद कुमार पंवार के माध्यम से न्यायालय की शरण ली और उक्त प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश न्यायालय से जारी कराएं ।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर आशीष पुंडीर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर शनिवार देर शाम उसकी पत्नी सपना, साले गगन, निवेश और ससुर रामकुमार व प्रेमी योगा उर्फ मोहित व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराकर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
